

नक्सलियों द्वारा रेलवे पर हुए अब तक के हमले22 मई 2010 - पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में माओवादियों की ओर से की गई फायरिंग में टाटानगर जा रही स्टील एक्सप्रेस में एक पुलिसकर्मी सहित दो की मौत। 20 मई 2010 - बिहार के दिघवारा और पीपरा स्टेशन के बीच नक्सलियों ने तेल टैंकरों से लदी मालगाड़ी को निशाना बनाते हुए रेलवे लाइन को उड़ाया। मालगाड़ी के 14 डिब्बे पटरी से उतरे। 19 मई 2010 - पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में झारग्राम के पास नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट से रेलवे ट्रैक उड़ाया। मालगाड़ी के दो ड्राइवर घायल, इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त। 27 अक्टूबर 2009 - नक्सलियों ने भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को 8 घंटे तक बंधक बनाया। नवंबर 2009 - झारखंड के सिमदेगा जिले में नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक उड़ाया। पैसेंजर ट्रेन के दो यात्रियों की मौत, 38 घायल। मई 2008 - नक्सलियों ने लातेहर में एक पैसेंजर ट्रेन को पांच घंटे के लिए बंधक बनाया। 22 अप्रेल 2006 - नक्सलियों ने लातेहर में एक पैसेंजर ट्रेन को आठ घंटे के लिए कब्जे में लिया।

















